The Millionaire Next Door

Thomas J. Stanley
1).आज की दुनिया दिखावों से भरी पड़ी है।
सोशल मीडिया के आ जाने से लोग और भी दिखावा करने लगे हैं । इसी वजह से कुछ लोग यह सोचने लगे हैं कि दिखावा करने से ही यह साबित होगा कि वे अमीर हैं । अगर वे अमीरों की तरह बेहतर सुख सुविधाओं पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करते तो वे अमीर नहीं है । लेकिन क्या सच में ऐसा होता है । यह किताब दिखावे के पर्दे हटा कर आपको असलियत का चेहरा दिखाती है । इस किताब को पढ़कर आप जानेंगे कि असल में अमीर होना किसे कहते हैं । और किस तरह से आप खुद को अमीर बना सकते हैं । इसके अलावा यह किताब आपको यह बताती है कि क्यों अपने बच्चों को ज्यादा पैसे या तोहफे देना गलत है और किस तरह से आप अपने बच्चों में पैसों से संबंधित अच्छी आदतों का विकास कर सकते हैं ।
2).ज्यादातर अमीर लोग अपने खर्चे को अच्छे से मैनेज करते हैं ।
बहुत से लोगों का मानना है कि अमीर होने का मतलब है महंगी गाड़ियों में घुमना , महंगे होटल में जाना और खूब जमकर पैसे खर्च करना । लेकिन ऐसा नहीं है । ज्यादा अमीर लोग अपने खर्च और अपनी आमदनी को भविष्य के हिसाब से मैनेज करते हैं ताकि समय आने पर वे उसका सही इस्तेमाल कर सकें । अमीर लोगों का ध्यान ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने पर नहीं होता , उनका ध्यान पैसे कमाने की प्रक्रिया से आजादी पाने का होता है । वे चाहते हैं कि वे जब रिटायर हों तो उनकी बची हुई जिन्दगी में उन्हें काम ना करना हो और ना ही । किसी के सहारे जीना हो । इसलिए वे अपने खर्च को कम कर देते हैं और अपने पैसों को बचा कर रखते हैं । अमीर बनने को लिए आपको दूर की सोच रखनी होगी । इस समय अगर आप जवान हैं और काम कर पा रहे हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप हमेशा ऐसे ही रहेंगे । जब आपके हाथ – पैर काम नहीं कर पाएंगे तब आपका क्या होगा ? क्या वो 20 लाख रुपये की गाड़ी आपको खाना लाकर देगी या वो 1 लाख की घड़ी आपकी सेवा करेगी ? जी हाँ , आपने सही सोचा । इन में से कोई भी आपकी देख – रेख नहीं कर पाएगा । लेकिन अगर आप इन पैसों को बचा कर रखेंगे तो वक्त आने पर वो आपके काम जरूर आएगा । एक सर्वे में यह बात सामने आई कि इस दुनिया के आधे से ज्यादा अमीर लोग ( लगभग 55 % ) अपने भविष्य को देखते हुए काम करते हैं । वे अपने भविष्य को अच्छे से प्लैन करते हैं और उसके लिए पैसे बचा कर रखते हैं ताकि जब वे रिटायर हो जाएं तो वे अच्छे से जी सकें । इसलिए आप भी अपने पैसों को बचाइए या फिर उन्हें किसी ऐसी जगह इंवेस्ट कीजिए जहाँ से आपको समय समय पर पैसे मिलते रहें ।
3).अमीर होने और अमीर दिखने में बहुत अंतर है ।
लेकिन क्या आप इस अंतर से वाकिफ हैं । ज्यादातर लोग 25 साल की उम्र से पैसे कमाना शुरु करते हैं । मान लीजिए जब उन्होंने शुरुआत की तो वे एक महीने में 20000 कमाते थे । लेकिन वे इससे संतुष्ट नहीं थे । इसलिए उन्होंने मेहनत की और कुछ समय के बाद वे 50000 कमाने लगे । लेकिन अब भी उनके घर का खर्च नहीं चल रहा है । अगर ये लोग 100000 रुपये कमाने लगेंगे तो भी इन्हें पैसों की समस्या लगी रहेगी क्योंकि पैसों के साथ साथ इनकी ख्वाहिशें भी बढ़ती जा रही हैं । बहुत से लोग बाहर से तो अमीर दिखते हैं , लेकिन अंदर से वे गरीब होते हैं । वे अच्छे कपड़े पहनते हैं , अच्छी गाड़ियों में घूमते हैं और अच्छे होटल में जाते हैं । लेकिन उनके घर में पैसों की समस्या हमेशा रहती है । ऐसा इसलिए क्योंकि वे बस अमीर दिखना चाहते हैं । तो आखिर असल में अमीर होने का क्या मतलब है ? असल में अमीर होने का मतलब है फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस्ट । आप खुद से सवाल पूछिए कि जब आप रिटायर हो जाएंगे तो क्या अपनी बची हुई जिन्दगी बिना काम किए अच्छे से गुज़ार लेंगे । या आप खुद से सवाल कीजिए कि अगर आप इस समय काम करना छोड़ देंगे तो आप कितने दिन जिंदा रह पाएंगे ? आपको जो जवाब मिले अगर आप उससे संतुष्ट हैं तो आप अमीर हैं । अगर आपके पास सारी सुख सुविधाएं हैं लेकिन बिना काम किए आप जिन्दा नहीं रह पाएंगे तो आप अमीर नहीं हैं । अगर आपको वाकई पता करना है कि कोई व्यक्ति अमीर है या नहीं तो आप यह सिंपल सा फार्मुला अपना सकते सबसे पहले यह देखिए कि वो व्यक्ति एक साल में कितना पैसा कमा रहा है । फिर उसे उसकी उम्र से मल्टिप्लाई कर दीजिए और जो मिले उसे 10 से डिवाइड कर दीजिए । मान लीजिए कि एक व्यक्ति एक साल में 200000 कमाता है और उसकी उम्र 40 साल है । जब आप 40×200000 कर के उसे 10 से डिवाइड करेंगे तो । आपको 800000 मिलेगा । लेकिन अगर वो व्यक्ति कीमती चीज़ों में पैसे खर्च करता है और उसकी सेविंग सिर्फ 100000 है तो वो अमीर नहीं है । वो अब भी पैसों के लिए काम कर रहा है और बिना काम किए खुद को जिन्दा नहीं रख सकता । इसलिए आप अपने पैसों को सोच समझ कर खर्च कीजिए ।

4). अमीर लोग अपने पैसे को संभालना जानते हैं ।
कुछ लोगों कि अगर एक करोड़ रुपये की लाटरी लग जाए तो भी वे एक साल के बाद फिर से वही जिन्दगी जीएंगे जो वे इस समय जी रहे हैं । ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें नहीं पता कि पैसे की कीमत समय के साथ बढाते कैसे हैं । अमीर लोग हमेशा उस चीज़ में पैसे लगाते हैं जिससे समय के साथ उनका फायदा हो सके । जैसे अगर आप अपने बचे हुए पैसों से एक फाइनेंशियल सलाहकार को खाने पर ले जाएं और उससे पैसों को अच्छे से मैनेज करने की सलाह लें या फिर टैक्स से संबंधित सलाह लें तो आप उस जानकारी से ना जाने कितना मुनाफा कमा सकते हैं । इसमें शुरुआत में तो आपका पैसा खर्च हुआ लेकिन उस पैसे के बदले जो जानकारी मिली उसकी मदद से आप समय के साथ लाखों रुपए बचा सकते हैं । दूसरी तरफ अगर आप अपने बचे हुए पैसों से एक नया मोबाइल ले लेते हैं तो आप कभी अमीर नहीं बन पाएंगे । मोबाइल की कीमत समय के साथ काम हो । जाती है । ठीक उसी तरह अगर आप हमेशा अपने बचे हुए पैसों को अच्छी जगह लगाने के बजाए सुस्व सुविधा के सामान पर खर्च करते हैं तो आप चाहे कितना भी पैसा क्यों न कमाते हों , आप अमीर नहीं बन पाएंगे । अमीर लोग हमेशा प्लैन बनाते हैं और अपने पैसों को इंवेस्ट करते हैं जिससे समय के साथ उन्हें बहुत फायदा होता है । इसके अलावा अमीर लोग अपना पैसा उन चीज में इंवेस्ट करते हैं जिसके बारे में उन्हें पता हो । अगर आपको रीयल एस्टेट के बारे में जानकारी है तो आप रीयल एस्टेट में इंवेस्ट कीजिए और अगर आपको स्टाक मार्केट के बारे में जानकारी है । तो आप स्टाक मार्केट में इंवेस्ट कीजिए ।
5). ज्यादातर अमीर घर के बच्चों को पैसे की समझ नहीं होती ।
अक्सर ही आपने देखा होगा कि अमीर घर के बच्चे अपनी क्लास के सभी बच्चों से ज्यादा सुख सुविधा में जीते हैं और उनके पास सबसे महंगे खिलौने होते हैं । बहुत से अमीर लोग अपने बच्चों को हर महीने पैसे देते हैं जिससे उनके बच्चों को पैसे खर्च करने की आदत पड़ जाती है । वे उसकी अहमियत को नहीं समझ पाते जिसकी वजह से जब उनके माँ – बाप का सहारा हटता है तो वे गरीबों की तरह अपनी जिन्दगी बिताते हैं । अगर आप अपने बच्चों को समय समय पर पैसे देते रहेंगे तो उन्हें पैसे खर्च करने की आदत पड़ जाएगी । वे पैसे बचाने के बारे में नहीं सोचेंगे क्योंकि उन्हें समय समय पर पैसे मिल जा रहे हैं जिससे वे अपना सारी जरुरत की चीजें खरीद लेते अगर आपके बच्चे बड़े हो गए हैं और आप अब भी उनके खर्चे देख रहे हैं तो आप उन्हें अपाहिज बना रहे हैं । आप उन्हें खुद पर निर्भर रहना नहीं सिखा रहे जिसकी वजह से उनकी बुद्धि का विकास रुक गया है । वो हमेशा आपका सहारा खोजता रहेगा और जिस दिन आपका हाथ उसके सिर पर से उठेगा , वो अपनी बची ज़िन्दगी गरीबी में बिताएगा । अगर आपको अपने बच्चों को पैसे की कीमत समझानी है तो आप सबसे पहले । अपनी आदतों को बदलने की कोशिश कीजिए । अगर आप हर हफ्ते खरीदारी करने जाते हैं , अपने पैसों को सुख सुविधा के सामान में लगाते हैं तो आपका बच्चा भी आपको देखकर यही सब बातें सीख रहा है । अगर वक्त आने पर वो उतना खर्च करने भर का पैसा नहीं कमा पाएगा तो वो पूरी जिंदगी गरीबी में बिताएगा । हर परिवार के कुछ अपने नीयम होते हैं । यह जरूरी है कि आप अपने परिवार के नीयमों को सोच समझ कर बनाएँ और यह देखें कि इसका आपके बच्चे जिन्दगी के ऊपर क्या असर पड़ेगा । बहुत से अमीर घर के लोग बाहर से तो अमीर दिखते हैं लेकिन उन्होंने आज तक एक रुपया नहीं कमाया । उन्हें ये सारी संपत्ति अपने परिवार से विरासत में मिली है । जरा सोचिए जब इनके पैसे खत्म हो जाएंगे तो इनका क्या होगा । क्या आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का भी वही हाल हो ? अगर नहीं तो उन्हें पैसों की अहमियत के बारे में बताइए ।
6).जो बच्चे अपने पैरेंट्स पर ज्यादा निर्भर रहते हैं उन्हें अपने पैरेंट्स की संपत्ति विरासत में मिल जाती है ।
फिल्मों या कहानियों में आपने यह देखा होगा कि मरने के बाद एक पिता की संपत्ति उसके बच्चों में बराबर बाँट दी जाती है । शायद आप यह सोचते होंगे कि ऐसा ही हर जगह होता है । लेकिन ऐसा नहीं है । जो बच्चे अपने पैरेंट्स पर ज्यादा निर्भर रहते हैं उन्हें जायदाद का ज्यादा हिस्सा मिलता है । अगर कोई लड़की अपने पापा की लाडली हो लेकिन उसकी शादी किसी ऐसे घर में हो जहाँ के लोग ज्यादा पैसा न कमाते हों तो अक्सर उसके पैरेंट्स विरासत में उसे सब कुछ दे देते हैं । ऐसा माना जाता है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले कम पैसे कमाती हैं । इसलिए ज्यादातर पैरेंट्स अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा अपनी बेटियों को देना पसंद करते हैं । दूसरी तरफ वो लड़के जो अपने परिवार वालों पर कुछ ज्यादा ही निर्भर रहते हैं । वे अपने पैरेंट्स की संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा लेते हैं । बहुत से लोग अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कोई काम नहीं करते हैं और कुछ लोग हमेशा पढ़ते रहने का फैसला करते हैं । कुछ लोग जिन्दगी भर के लिए एक स्टूडेंट बन जाते हैं । ऐसे में वे ज्यादा पैसे नहीं कमाते और उनके पैरेंट्स ही उनके लिए पैसों का इंतज़ाम करते हैं । एक्ज़ाम्पल के लिए दो भाइयों को ले लीजिए । अगर एक भाई अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कहीं बाहर चला जाता है और अच्छे पैसे कमाने लगता है तो उसे अपने पैरेंट्स की संपत्ति का कोई हिस्सा नहीं मिलता । दसरी तरफ अगर दूसरा भाई कुछ नहीं करता तो वो अपने पैरेंट्स की संपत्ति का मालिक बन जाता है ।
***
पैसों को बचाकर उन्हें सही जगह पर इंवेस्ट करना ही हर एक अमीर व्यक्ति के अमीर बनने का राज़ है । अपनी सुख सुविधाओं पर फालतु पैसे खर्च करना और अपने भविष्य के बारे में ना सोचना बहुत बुरी बात है जो कि समय के साथ बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है । इसके अलावा अगर आपकी आदतें अच्छी होंगी तो आपके बच्चों की आदतें भी अच्छी होंगी जिससे वे आगे चलकर कामयाब होंगे । क्या करें ? अपने पैसों से अपना शरीर सजाने के बजाए उन्हें इंवेस्ट कीजिए । अगर आपको कभी ज्यादा पैसे मिलें तो उसे खर्च करने के बजाए उसे अपने बैंक में जमा कर दीजिए जिससे समय के साथ उसमें इंट्रेस्ट जुड़ता रहे । अपने पैसों को हमेशा खर्च मत कीजिए बल्कि उसे बचाएं और इंवेस्ट कीजिए ।
***